फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश खत्म, बैंक के बाहर लोगों का प्रदर्शन

Wed, 07 Dec 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में बैंक के बाहर धरना-प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी की वजह से शहर के तमाम बैंकों के बाहर पैसे के लेन देन के लिए लोगों की लाइनें बढ़ती जा रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर एटीएम के बाहर कैश नहीं होने के बारे में लिख रखा है। जिन बैंकों में कैश है उसपर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिड़बा के नजदीकी गांव शादीहरी में लोगों ने भाकियू एकता उग्राहां के नेतृत्व में ओरिएंटल बैंक कॉमर्स के बाहर धरना लगाकर जमकर नारेबाजी की। धरनाकारियों का आरोप था कि बैंक का मैनेजर अपने चहेतों को कैश देकर अन्य लोगों को कैश न होने का बहाना बनाकर परेशान कर रहा है।

धरने को संबोधित करते हुए भाकियू एकता उग्राहां दिड़बा के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने बैंक मैनेजर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक मैनेजर जानबूझकर लोगों को परेशान कर रहा है। बैंक मैनेजर के पास अपने चहेतों को देने के लिए तो कैश है किंतु बैंक के बाहर लंबी लाइनों में खड़े लोगों के लिए नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि बैंक मैनेजर अपने चहेतों को चोरी छुपे कैश देना बंद करके बाहर खड़े लोगों का भी ध्यान करे अन्यथा वह बैंक के बाहर पक्का धरना लगाकर बैठ जाएंगे। इस मौके पर अमरीक सिंह, भोला सिंह, कृपाल सिंह, लाभ सिंह, करतार कौर, जंगीर कौर, तेज कौर, अजमेर कौर मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें