पटियाला के मोदी कालेज की वुशु चैंपियनशिप की विजेता टीमें प्रिंसिपल खुशविंदर कुमार के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
मुल्तानी मल मोदी कॉलेज के खिलाड़ियों ने पंजाबी यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज वुशु चैंपियनशिप (लड़के व लड़कियां) जीत ली है। चैंपियनशिप का आयोजन यूनिवर्सिटी कैंपस में पीयू की ओर से किया गया था।
मुकाबले में विभिन्न कॉलेजों की 15 टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलोंके दौरान वुशु के दोनों इवेंट तालु और सांशु में मोदी कॉलेज कीलड़कियों ने जीत हासिल की। सांशु इवेंट में सरकारी राजिंदरा कॉलेज बठिंडा की लड़कियां दूसरे नंबर पर रहीं। तालु इवेंट में सरकारी कॉलेज फॉर गर्ल्स पटियाला की लड़कियां दूसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों के सांशु के मुकाबले में मोदी कालेज की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। गुरु नानक कॉलेज बुढलाडा की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के तालु इवेंट में सरकारी महिंदरा कॉलेज पटियाला ने पहला स्थान और मोदी कालेज की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस प्रकार से लड़कों व लड़कियों की ओवरऑल वुशु चैंपियनशिप पर मोदी कालेज की टीम ने कब्जा किया। कालेज के प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार व कालेज डीन स्पोर्ट्स डा. गुरदीप सिंह संधू ने विजेता खिलाड़ियों को मुबारकबाद दी।