फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजाना दफ्तर का घेराव कर मुलाजिमों ने की रैली

Tue, 06 Dec 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में खजाना दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगों को लेकर क्लास फोर मुलाजिमों ने जिला खजाना दफ्तर का घेराव किया और वित्तमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मांग की गई कि पिछले चार महीनों से मुलाजिमों, सेवानिवृत मुलाजिमों और मृतक मुलाजिमों की रोकी अदायगियों का भुगतान किया जाए। इसके साथ कई और जायज मांग भी उठाई गईं, जिनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर मुलाजिम नेता दर्शन सिंह लुबाना, मोहन सिंह नेगी ने कहा कि  पिछले चार महीनों से मुलाजिमों, सेवानिवृत मुलाजिमों और मृतक मुलाजिमों की रोकी अदायगियों का भुगतान किया जाए। 2014, 2015 और 2016 के महंगाई भत्ते का 33 महीनों का बकाया नगद रूप में दिया जाए। इसके साथ छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट मुलाजिमों व पेंशनरों पर तुरंत लागू की जाए और 20 फीसदी अंतरिम राहत दी जाए। तीन साल वाले कच्चे मुलाजिम पक्के किए जाएं। 

घेराव दौरान जिला खजाना अफसर विजय कुमार बतरा ने रैली में पहुंचकर बताया कि पंजाब सरकार के वित्त विभाग की प्राप्त हिदायतों के अनुसार 31 अक्तूबर तक विभिन्न विभागों की ओर से प्राप्त मुलाजिमों, सेवानिवृत मुलाजिमों और मृतक मुलाजिमों की अदायगियों के भुगतान के बिलों जैसे जीपी फंड, ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट, मेडिकल, डीसीआरजी, एक्स ग्रेशिया ग्रांट आदि की सभी अदायगियां कर दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें