फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्या करने वाले बेटे को उम्रकैद

Thu, 01 Sep 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/रोपड़
विज्ञापन
life imprisonment - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मां के साथ चाय बनाने को लेकर हुए झगड़े में मां की हत्या करने वाले बेटे को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


छह सितंबर 2010 की दोपहर को जिले के गांव रामपुर पुरखाली में एक बेटे ने अपनी मां को बुरी तरह पीटा था। झगड़े का कारण था कि मां ने बेटे को चाय बनाने के लिए माचिस लाने के लिए कहा था। दोषी सुरिंदर सिंह ने अपनी मां को चाय बनाने के लिए कहा तो मां ने माचिस लाने के लिए उसे कह दिया। इससे गुस्से में आए सुरिंदर ने अपनी मां को चारा काटने वाली मशीन की बेल्ट से पीटा।
विज्ञापन


मृतका के पति उजागर सिंह ने जब अपनी पत्नी की सहायता करनी चाही तो बेटे ने पिता पर भी हाथ उठाया। उजागर सिंह के शोर मचाने पर सुरिंदर सिंह मौके से भाग गया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका के पति उजागर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के बयान पर पुलिस ने दोषी बेटे सुरिंदर सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया था। वीरवार को फैसला सुनाते हुए जिला एवं सेशन जज बीएस संधू ने सुरिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन


दोषी पर दस हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें