फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू कैंपस में माका ट्राफी का जोरदार स्वागत

Thu, 01 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
पीयू में माका ट्राफी पहुंचने पर स्वागत करते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी ने वीसी डा. जसपाल सिंह की अगुवाई में देश की सर्वोत्तम खेल यूनिवर्सिटी को प्रदान की जाने वाली मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्राफी का यूनिवर्सिटी कैंपस में बड़े धूमधाम के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


पीयू ने यह ट्राफी नौंवी बार और पांचवीं बार लगातार 84895 प्वाइंट हासिल करके जीती है। गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर 48670 प्वाइंट के साथ दूसरे और पंजाब यूनिवर्सिटी 43880 प्वाइंटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। 

पीयू ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों में 30 टीम इवेंट्स में सफलता हासिल की है। इनमें हाकी (महिला), इंडोर हाकी (पुरुष), अमेरिकन फुटबाल (पुरुष), क्रास कंट्री (महिला), कबड्डी सर्किल स्टाइल (पुरुष), शूटिंग एयर शूटिंग-एयर राइफल (पुरुष), फेंसिंग-ईपी(पुरुष), ईपी महिला, याटिंग 1800 मीटर महिला, 1200 मीटर महिला, कैनइंग सी 2, 200 मीटर पुरुष, सी-2 समेत अन्य कई मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया। 21 टीम इवेंट में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

 
वहीं एथलेटिक्स में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों में व्यक्तिगत इवेंट में पीयू ने 149 मेडल, राष्ट्रीय मुकाबलों में 300 मेडल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 मेडल जीते हैं। इस मौके पर पीयू के डीन अकादमिक मामले डा. गुरनाम सिंह, रजिस्टरार डा. देविंदर सिंह, डीन कालेज व डीन स्टूडेंट्स डा. कुलबीर सिंह ढिल्लों, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डा. डीएस ढिल्लों आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें