फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की बच्ची से दुष्कर्म: स्कूल ले जाने वाले ऑटो चालक ने बार-बार की हैवानियत... नतीजा जान सब शर्मसार

Mon, 31 Mar 2025 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पीड़ित बच्ची पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी ऑटो चालक उसे स्कूल छोड़ने जाता था। आरोपी शुभम 25 साल का है और विवाहित है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में 12 साल की बच्ची के साथ उसे स्कूल ले जाने वाले ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची गर्भवती हो गई है। थाना बख्शीवाला पुलिस ने मामले में बच्ची की मां के बयान पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान 25 साल के शुभम कनौजिया निवासी बाबू सिंह काॅलोनी पटियाला के तौर पर हुई है, जो विवाहित है। पुलिस के मुताबिक बच्ची फिलहाल अस्पताल में दाखिल है।

थाना बख्शीवाला पुलिस के मुताबिक 12 साल की पीड़ित बच्ची पांचवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मां ने पुलिस को दी शिकायत के बताया कि बेटी रोज आरोपी शुभम कनौजिया के ऑटो में स्कूल आती-जाती थी। सात अगस्त, 2024 को आरोपी बच्ची को ऑटो में बिठाकर पटियाला के खालसा नगर के नजदीक किसी सुनसान प्लॉट पर ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इसके बाद भी आरोपी ने बच्ची के साथ कई बार उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची गर्भवती हो गई। बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें