संगरूर में रोष प्रदर्शन करते मेडिकल प्रैक्टिशनर।
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन की ओर से जिलाध्यक्ष डॉ. अनवर भसौड़ के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लाल बत्ती चौक में कुछ समय के लिए यातायात बाधित कर जोरदार नारेबाजी की गई।
एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रमेश बाली और डॉ. अनवर भसौड़ ने कहा कि जत्थेबंदी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से नशे के खिलाफ शुरू की मुहिम का पूर्ण समर्थन करती है। वहीं प्रशासन के कुछ अधिकारी इस मुहिम की आड़ में गांवों में नामात्र रेट पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे मेडिकल प्रैक्टिशनर की लिस्टें बनाकर डराया धमकाया जा रहा है।
इसे जत्थेबंदी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार सच में पंजाब को नशामुक्त करना चाहती है तो नशा बनाने वाले बड़े लोगों पर शिकंजा कसे। इस मौके पर डॉ. माघ सिंह, धर्मपाल, हाकम सिंह, बलकार सिंह, जसविंदर सिंह, ठाकरजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, वरिंदर कुमार, गुरदेव सिंह, हरदीप सिंह, हरदीप कुमार, जसवंत सिंह, सुखचैन सिंह, हरविंदर सिंह सारों, बलजीत सिंह और गुरजंट सिंह भी मौजूद थे।