मालेरकोटला में माता चंद कौर हत्याकांड के खिलाफ रोष जताते हुए मुस्लिम और नामधारी।
- फोटो : अमर उजाला
नामधारी संप्रदाय की माता चंद कौर की हत्या करने वालों को सलाखों के पीछे धकेलने की मांग को लेकर मालेरकोटला में भी वीरवार देर शाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोष प्रदर्शन करके इस हत्याकांड की निंदा की है। विश्व प्रसिद्ध मालेरकोटला में स्थापित नामधारी कूका शहीदी स्मारक मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों और शहर के मुस्लिम विद्वानों चौधरी फजलद्दीन, मोहम्मद बशीर, गुलाम नबी, अब्दुल गफूर, हाजी मौहम्मद हुसैन आदि ने नामधारी सेवकों की उपस्थिति में माता चंद कौर के हत्यारों को बिना देरी गिरफ्तार करने की मांग की। शुक्रवार को मालेरकोटला नामधारी कूका स्मारक के सेवादार गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने डीसी अर्शदीप सिंह थिंद से भेंट करके ज्ञापन सौंपा और पंजाब सरकार तक मांग पहुंचाई कि माता के हत्यारों को तुरंत काबू किया जाए।