फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता के बयान पर पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। थाना पसियाना के अधीन पड़ते गांव खुसरोपुर में एक साल पहले ब्याही महिला ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। महिला का तीन साल का बच्चा भी है। पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता गुरदर्शन सिंह निवासी गांव कोट कलां नाभा ने बताया कि उनकी बेटी गगनदीप कौर (22) की शादी गांव खुसरोपुर के रहने वाले नोगिंदर सिंह के साथ जनवरी 2020 में हुई थी। शादी के एक महीने बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। उनसे बुलेट मांगी जा रही थी, जिसे वो पूरा नहीं कर पा रहा था। आठ मार्च को उन्हें बेटी का फोन आया कि वह उससे मिलने आ जाएं। ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। वह अब और सहन नहीं पा रही है। पिता ने रविवार तक आने का वादा किया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई। ुलिस के मुताबिक विवाहिता ने ससुराल परिवार से तंग आकर जहर खाया है। पुलिस ने पति, सास निर्मला कौर और ननद रिंपी कौर के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें