फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में मोती महल का घेराव करने जा रहे मुलाजिमों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब यूटी मुलाजिम और पेंशनर्स के साझा फ्रंट के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न विभागों के मुलाजिमों, पेंशनरों ने स्कूटर और मोटरसाइकिलों पर मार्च निकालकर मोती महल की तरफ घेराव के लिए कूच किया। बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने उन्हें वाईपीएस चौक पर ही रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रैली की। बाद में प्रशासन ने मुलाजिमों से ज्ञापन लिया। इस दौरान सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों के पुनर्गठन का विरोध करने के साथ-साथ सरकार से महंगाई पर नकेल कसने की मांग की गई। मुलाजिम नेताओं दर्शन सिंह लुबाना, निर्मल सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के चार साल पूरे होने के बाद भी अब तक मुलाजिमों व मजदूर वर्ग से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। खास तौर से डीए की किश्तों का बकाया जारी नहीं किया। कांट्रेक्ट और अन्य तरह के कच्चे वर्करों को रेगुलर नहीं किया। इस दौरान खास तौर से पुनर्गठन के नाम पर विभागों का अस्तित्व खत्म करने का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें