टियाला। स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया ने शुक्रवार को मेहंदी मुकाबले कराए । इन मुकाबलों में 40 टीमों ने भाग
लिया। पहला स्थान मनप्रीत कौर (पंजाबी विभाग), दूसरा स्थान
नम्रता और तीसरा स्थान मंजू ने हासिल किया।
इस मौके पर जज की भूमिका हरप्रीत कौर असिस्टेंट प्रोफेसर यूनिवर्सिटी कालेज आफ इंजीनियरिंग, जैसमीन प्रोफेसर फाइन आर्ट्स विभाग ने अदा की। प्रोवोस्ट डॉ. निशान सिंह दियोल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार बांटे।
इस मौके पर लड़कियों की उप कमेटी की कनवीनर सुधा राजपूत ने कहा कि यूनिवर्सिटी में छात्राओं को बहुत सारी समस्याओं जैसे हास्टल की कमी और मैस के खाने संबंधी सामना करना पड़ रहा है। एसएफआई स्टूडेंट्स की समस्याओं के लिए संघर्ष करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के हल के लिए एकजुट रहने की अपील की। इस मौके पर स्टूडेंट लीडर परमिंदर ढिल्लों, सिमरजीत कौर, अंजना शर्मा, सुमनदीप कौर, मोनिका, गुरप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।