पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव डा. रोशन संकारिया।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी महिंदरा कालेज का प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग पंजाब डा. रोशन संकारिया ने दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कालेज में स्टूडेंट्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी पढ़ाई की सुविधा के लिए मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों का निर्माण किया जाए और कालेज का एक मास्टर प्लान भी तैयार करा लिया जाए। प्र
मुख सचिव ने कालेज का दौरा किया और कैंपस में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ कालेज के प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद भी मौजूद रहे। डा. संकारिया ने कालेज में बन रहे लड़कियों के नए हास्टल, कामर्स ब्लाक और नव निर्मित साइंस ब्लाक का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सरकारी महिंदरा कालेज पटियाला के सारे स्टाफ और स्टूडेंट्स को नैक की टीम की ओर से वन प्लस प्लस ग्रेड मिलने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कालेज में स्टूडेंट्स की बढ़ती संख्या को लेकर कालेज प्रशासन की सराहना की। कालेज के प्रिंसिपल ने प्रमुख सचिव को कालेज में हो चुके और चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया और कालेज की प्राप्तियों की रिपोर्ट पेश की।