फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना हमले की सीबीआई जांच कराए सरकार : ढडरियांवाले

Mon, 20 Jun 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा ब्यूरो के प्रदेश प्रधान से वार्ता करते बाबा ढडरियां वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संत रणजीत सिंह ढडरियां वाले ने प्रदेश सरकार से लुधियाना में उन पर हुए जानलेवा हमले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसी से मामले की सच्चाई सभी के सामने आ सकेगी। इसी से लुधियाना हमले में मारे गए उनके साथी व पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सकेगा। सोमवार को बाबा ढडरियां वाले से पटियाला-संगरूर रोड स्थित गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में मिलने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा ब्यूरो (भारत) के प्रदेश प्रधान गुरिंदरपाल सिंह चीमा और उनकी टीम पहुंची। 
विज्ञापन


बाबा ढडरियां वाले ने इस मौके पर चीमा व उनकी पूरी टीम के साथ लुधियाना में उन पर हुए जानलेवा हमले के बारे में खुलकर बातचीत की। बाबा ने साफ किया कि उनका व उनकी संस्था का किसी भी राजनीतिक व किसी अन्य व्यक्ति के साथ कोई झगड़ा नहीं है। उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि लुधियाना हमले में उनके एक साथी की मौत बिना किसी कारण के हो गई जो कभी न भूलने योग्य है। हमलावरों ने उन पर हमला करने के लिए छबील का सहारा लिया जो निंदनीय है। चीमा ने इस मौके पर लुधियाना हमले पर दुख जताया। साथ ही चीमा ने कहा कि राज्य की अमन शांति को बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने बाबा ढडरियां वाले को हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें