फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी पर रेड दौरान पांच क्विंटल नकली खोया बरामद

Fri, 06 Nov 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के सीजन के मद्देनजर सेहत विभाग ने शुक्रवार को भादसों रोड स्थित जिंदल दूध डेयरी पर रेड की। इस दौरान पांच क्विंटल नकली खोया और पांच क्विंटल अन्य खाद्य पदार्थ दूध, दही, क्रीम, पनीर बरामद किया गया।
विज्ञापन


इस सारे सामान को सेहत विभाग की टीम ने सील करके अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही इन नकली खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिविल सर्जन डा. राजीव भल्ला ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर जिला सेहत अधिकारी डा. राजपाल सिंह की अगुवाई में टीम का गठन किया गया था। इसने भादसों रोड पर उक्त दूध की डेयरी पर रेड की।
विज्ञापन


डेयरी मालिक की ओर से वनस्पति घी, पाउडर के दूध, मैदा और आरारोट के आटे से नकली खोया तैयार किया जा रहा है। सेहत विभाग की टीम की ओर से डेयरी में रखे पांच क्विंटल नकली खोया और पांच क्विंटल के करीब अन्य खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही, क्रीम, पनीर आदि को मौके पर जब्त करके सामान को सील कर दिया गया है।

इन खाद्य पदार्थों के सात सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। डा. राजपाल सिंह ने बताया कि सैंपलों की रिपोर्ट आने पर आरोपी पाए जाने पर डेयरी मालिक पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें