फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए बुजुर्ग पिता का कत्ल

Thu, 23 Jan 2014 09:53 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जुल्कां के अधीन पड़ते गांव मली माजरा में जमीन के लिए एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता का कत्ल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जुल्कां थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जुल्कां पुलिस के मुताबिक कृष्ण सिंह (45) का अपने पिता सवरन सिंह (85) निवासी गांव मली माजरा के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दरअसल जिस जमीन पर कृष्ण सिंह पिछले कई सालों से खेती कर रहा था, उसका पिता उस जमीन को उसके नाम नहीं कर रहा था।


इसी बात से कृष्ण सिंह काफी नाराज था। बाद दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दोनों पिता-पुत्र में खेतों में ही लड़ाई हो गई। गुस्से में आकर कृष्ण सिंह ने आव देखा न ताव, पास पड़ी कही उठाकर पिता के सिर में वार कर दिया। जिससे बुजुर्ग खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। शोर मचने पर लोगों ने घायल सवरन सिंह को दूधनसाधा के चिकित्सा केंद्र में दाखिल कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन




वारदात के बाद आरोपी कृष्ण सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कृष्ण सिंह के भाई भोला सिंह के बयानों पर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आरोपी लड़के की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें