पटेल मेमोरियल नेशनल कालेज राजपुरा की टीम ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के अधीन आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी गतका प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।
टीम के सदस्य लखविंदर सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मुकाबले में गोल्ड मेडल हासिल किया। विजेता टीम के कालेज पहुंचने पर प्रिंसिपल डा. अश्वनी कुमार ने टीम का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार कामयाबी हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कालेज की गतका टीम ने प्रो. मनदीप कौर प्रो. मोंटू कुमार की अगवाई में उक्त मुकाबले में भाग लिया। प्रो. मोंटू कुमार ने बताया की कालेज की गतका टीम ने पहली बार इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबले में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है।
इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल डा. पवन कुमार, डा. जगीर सिंह, डा. सुरेश नायक, प्रो. राजीव बाहिया, प्रो. अजोये बता, डा. मनदीप सिंह, प्रो. पारूल रायेजादा, प्रो. अशीष गुप्ता, प्रो. प्रतीक व अन्य स्टाफ मौजूद था।