फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के तीरंदाजों हरजोत, राजदीप, मधु ने जीते गोल्ड

Sun, 24 Jan 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन कंपाउंड और रिकर्व राउंड के मुकाबले हुए।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. राजकुमार शर्मा की अगुवाई में चल रही इस चैंपियनशिप में आज विभिन्न कैटेगरियों में मेजबान यूनिवर्सिटी के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते।

दो तीरंदाजों ने नए रिकार्ड भी बनाए। इस चैंपियनशिप में 85 यूनिवर्सिटियों के करीब 650 तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं।

आज हुए रिकर्व राउंड में पुरुषों के 70 मीटर वर्ग (1) में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के हरजोत सिंह ने 331 अंकों के साथ नया रिकार्ड बनाते हुए पहला, ककातिया यूनिवर्सिटी वारंगल के एम रणजीत कुमार ने 327 अंकों के साथ दूसरा और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के सचिन कुमार ने 321 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पुरुषों के 70 मीटर रिकर्व राउंड (2) में पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजदीप सिंह ने अपनी ही यूनिवर्सिटी के तीरंदाज का रिकार्ड तोड़ते हुए 333 अंकों के साथ नया रिकार्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया। एसजीबी अमरावती यूनिवर्सिटी के तुषार ने 330 अंकों के साथ दूसरा और चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी भिवानी के नितिन ने 328 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

महिलाओं के रिकर्व 70 मीटर (1) वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी की मधु वेदवान ने 333 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया और साथ ही पिछले साल का अपना 331 अंकों का रिकार्ड भी तोड़ा। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की

सरबजीत कौर ने 322 अंकों के साथ दूसरा और राजस्थान यूनिवर्सिटी की निकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी रिकर्व 70 मीटर (2) वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी की मधु वेदवान ने 333 अंकों के साथ पहला, शोलापुर यूनिवर्सिटी की स्वाति नागर ने 311 अंकों के साथ दूसरा और राजस्थान यूनिवर्सिटी की निकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें