फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: डल्लेवाल की सेहत में सुधार, 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च, 28 से शुरू होगा अखंड पाठ

Thu, 23 Jan 2025 09:28 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। ऐसे में अब धरनारत किसानों ने 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मॉडिफाई ट्राली में शिफ्ट किए गए डल्लेवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत में सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि ताजा हवा व धूप में आने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्हें बुधवार को आधुनिक ट्रॉली में शिफ्ट किया गया था। वहीं, किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि 28 जनवरी को खनौरी मोर्चे पर अखंड पाठ शुरू होगा। 30 जनवरी को इसका भोग पड़ेगा। उन्होंने इस दिन किसानों से बड़ी संख्या में मोर्चे पर पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान मोर्चे की अब तक की कामयाबी वाहेगुरु को समर्पित है। आगे भी उन्हीं के आशीर्वाद से मोर्चा पूर्ण कामयाबी के साथ मुकाम तक पहुंचेगा। किसान नेताओं ने कहा कि डल्लेवाल के आमरण अनशन से केंद्र सरकार पर दबाव पड़ा है और जो सरकार बात करने के लिए तैयार नहीं थी, उसके नुमाइंदे खुद आकर बैठक करने की चिट्ठी देकर गए हैं। अब वाहेगुरु से यही अरदास है कि वे मोर्चे को इसी तरह मजबूती बख्शें। किसान नेताओं ने कहा कि 30 जनवरी को किसान अधिक से अधिक संख्या में खनौरी मोर्चे पर पहुंचकर किसान मोर्चे की मजबूती एवं डल्लेवाल के बेहतर स्वास्थ्य के लिए होने वाली अरदास में शामिल हों।

12 से 1.30 बजे तक होगा ट्रैक्टर मार्च कोटड़ा ने कहा कि 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा की ओर से घोषित कार्यक्रम के तहत देशभर में 12 से 1.30 बजे तक किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर होंगे, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसके तहत गांव-गांव जाकर इस ट्रैक्टर मार्च में बड़ी गिनती किसानों को शामिल होने की अपील की जा रही है। इसके लिए गांव स्तरों पर बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। साथ ही गुरुद्वारों से अनाउंसमेंट के अलावा घर-घर संदेश भी भिजवाए जा रहे हैं। किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी के फायदे बताए जा रहे हैं। किसानों से इस मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें