फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, और गिरेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में फिर बढ़ा ठंड का प्रकोप, दिन व रात के तापमान में 1.5-1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब के 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत इनमें कुछ जगहों पर बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। इन जिलों में अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, बरनाला, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला, मोहाली व फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। विभाग ने वीरवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी दर्ज की जा सकती है। उधर पंजाब में मंगलवार को एक बार फिर ठंड का प्रकोप देखने को मिला। आकाश में बादल छाए रहे और दिन भर सूरज आंख मिचौनी खेलता रहा। इसके चलते तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 23.3 डिग्री का पारा होशियारपुर व रूपनगर का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 6.2 डिग्री का पारा अबोहर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री, लुधियाना का 22.8 डिग्री, पटियाला का 21.2 डिग्री, बठिंडा का 20.2 डिग्री, बरनाला का 20.1 डिग्री, फिरोजपुर का 22.3 डिग्री, फरीदकोट का 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 8.0 डिग्री, लुधियाना का 10.5 डिग्री, पटियाला का 9.1 डिग्री, पठानकोट का 8.6 डिग्री, बठिंडा का 6.4 डिग्री, बरनाला का 7.6 डिग्री, फरीदकोट का 8.7 डिग्री, फिरोजपुर का 8.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें