फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: जगजीत डल्लेवाल को अस्थायी अस्पताल में शिफ्ट करे पंजाब सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

Fri, 20 Dec 2024 10:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

खनौरी बॉर्डर पर 25 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत काफी नाजुक हो गई है। इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि मसले बातचीत से हल होते हैं, जिद से नहीं। 
विज्ञापन
जगजीत डल्लेवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को पंजाब के एडवोकेट जनरल द्वारा कोर्ट में पहले बताए गए अस्पताल को शिफ्ट करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी और सीएस से इस बारे में हलफनामा दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर दोपहर ढाई बजे फिर से सुनवाई करेगा।
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय में सुनवाई से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानी आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मान ने कहा कि बातचीत के जरिये मसले हल होते हैं, जिद से नहीं। साथ ही कहा कि वह खुद चाहते हैं कि केंद्र सरकार की ओर से आंदोलनरत किसानों को बुलाकर उनसे बातचीत की जाए।

डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी

खनौरी बॉर्डर पर 25 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत काफी नाजुक हो गई है। वीरवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डल्लेवाल अपनी ट्राॅली के नजदीक बने स्नान घर में नहाने के लिए गए थे। जैसे ही वो बाहर निकले उनकी तबीयत खराब हो गई। चक्कर आने के बाद उन्हें उल्टियां आईं और वे बेहोश हो गए। करीब 10 मिनट तक होश नहीं आने पर अफरातफरी मच गई। डाॅक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। देसी घी से उनके हाथ-पैरों की मालिश की गई। सभी जरूरी ब्लड टेस्ट किए गए। मंच को तुरंत बंद कर दिया गया और मौजूद संगत डल्लेवाल की सेहत ठीक होने की कामना को लेकर सतनाम वाहेगुरू का जाप करने लगी।

होश में आने के बाद डल्लेवाल ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डल्लेवाल सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें