फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों में ईरान और महिला वर्ग में भारत सेमीफाइनल में

Tue, 08 Nov 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में विश्व कबड्डी कप के मैच में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डा. बीआर अंबेडकर छठे विश्व कप कबड्डी के पांच मैच मूनक के शहीद ऊधम सिंह स्टेडियम में खेले गए। इस दौरान महिला वर्ग में भारत ने मैक्सिको को 35-21 के साथ हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के पूल ए के मैच में भारत ने स्वीडन को 58-45 और इंग्लैंड ने कनाडा को 41-35 से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत किया।
विज्ञापन


इसी पूल में सियारा लिओन की टीम ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 70-6 के साथ हराकर अपनी पहली जीत का खाता खोला। आज अंतिम पांचवें मैच में पूल बी की टीम ईरान ने अर्जेंटीना को 72-27 से हारकर जीत की हैट्रिक लगाते हुए अपने पूल में सेमीफाइनल की टिकट कटाई।

मुख्य मेहमान राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने पहले मैच की टीमों भारत और स्वीडन के खिलाड़ियों से जान पहचान करके मैचों की शुरुआत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने की। इस मौके पर सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि मूनक वासियों की मांग पर पहली बार यहां विश्व कप के मैच खेले गए हैं।
विज्ञापन


पंजाब सरकार के प्रयासों से पंजाबियों की मां खेल कबड्डी को पंजाब की धरती से उठाकर दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया गया। विश्व कप में हर महाद्वीप से टीम खेलने आई हैं। 14 देशों की टीमों की शमूलियत से कबड्डी ने ओलंपिक खेलों में दाखिले के लिए दावा पेश किया है और पंजाब सरकार का उद्देश्य कबड्डी को ओलंपिक खेलों में शामिल कराना है। 

इस दौरान भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी और मूनक के रहने वाले गुलजार सिंह मूनक का प्रदेश सरकार की तरफ से ढींढसा ने विशेष तौर पर सम्मान किया। इस दौरान पंजाब के प्रसिद्ध गायक पम्मी बाई ने अपनी गायकी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके विधायक गोबिंद सिंह लौंगोवाल, प्रकाश चंद गर्ग, सुखवंत सिंह सराओ, गुरबचन सिंह बची, करन घुमाण, डीसी अर्शदीप सिंह थिंद, एडीसी पूनमदीप कौर, एसएसपी प्रितपाल सिंह, एसडीएम बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, करतार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें