रोपड में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में मैच के दौरान हिस्सा लेते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में चल रहे 62वीं पंजाब राज कबड्डी नेशनल स्टाइल टूर्नामेंट का समापन हो गया। जिला शिक्षा अफसर डॉ, हरचरन दास सैर की अध्यक्षता में 6 सितंबर से चल रहे टूर्नामेंट में अंडर 17 लड़कियों की 23 टीमें और लड़कों की 25 टीमों ने भाग लिया।
कबड्डी अंडर -17 लड़कों के विजेता खिलाड़ियों को डिप्टी डायरेक्टर हरप्रीतइंदर सिंह खालसा ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके उन्होने कहा कि खिलाड़ियों को जीत हार की परवाह नहीं करनी चाहिए।
हरमनदीप सिंह संधू ने बताया कि लड़कों के अंडर 17 कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में रोपड़ ने रोपड़ विंग को, घुद्दा विंग बठिंडा ने फरीदकोट को, होशियारपुर ने श्री अमृतसर साहिब को, तरनतारन ने गुरदासपुर को हर कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में रोपड़ ने घुद्दा विंग बठिंडा को, तरनतारन ने होशियारपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में तरनतारन ने रोपड़ को हराया। तीसरे स्थान पर घुद्दा विंग बठिंडा की टीम रही।