फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में कबड्डी कप, हरियाणवी लड़के-लड़कियां छाए

Sun, 06 Mar 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
कबड्डी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दिड़बा में सोशल यूथ स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से करवाया गया 43वां शहीद बचन सिंह अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप शनिवार देर शाम संपन्न हो गया। इसमें हरियाणा के लड़के-लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा बनाया। कबड्डी की विजेता टीमों को इनाम देने के लिए वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा और मुख्य संसदीय सचिव संत बलवीर सिंह पहुंचे।
विज्ञापन


कबड्डी अस्सी किलो वर्ग मुकाबले में एक्स (हरियाणा) की टीम ने 41 हजार रुपये का इनामी कप जीता और बलवेड़ा की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में समैण (हरियाणा) की टीम ने सिधवां को पराजित करके 21 हजार रुपये का नकद इनाम अपने नाम किया। नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के मैचों के दौरान रुड़का क्लब ने शाहकोट लायंस को 35-33 से, बाबा हनुमान सिंह अकादमी मोहाली ने गग्गड़पुर अकादमी को 39-25 से, चमकौर साहिब अकादमी ने समराला अकादमी को 35-33 से, शहीद बच्चन सिंह अकादमी दिड़बा ने एनआरआई क्लब नकोदर को 35-33 से पराजित किया।

सेमिफाइनल में रुड़का अकादमी ने चमकौर साहिब को 38-30 से और दिड़बा ने बाबा हनुमान सिंह अकादमी को 36-31 से पराजित करके फाइनल में अपनी जगह बनाई। तेज बारिश के कारण फाइनल मैच नहीं हो पाया। इस कारण शहीद बचन सिंह अकादमी दिड़बा और रुड़का अकादमी को साझे तौर पर ढाई लाख रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर करन घुमाण, गुरमेल सिंह, गुरदेव मौड़, नवदीप नोनी, तारी मान, सुखविंदर भिंदा, कश्मीर सिंह, हरदीप शर्मा, जसपाल पाला, राम जनाल, गुरबचन लाल मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें