फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागो पंजाब लहर ने चिट्टे रावण का पुतला फूंका

Wed, 19 Oct 2016 03:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में पंजाब सरकार के खिलाफ चिट्टे के रावण का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूथ नेता तमनराज और जागो पंजाब लहर हलका सन्नौर के इंचार्ज मनिंदर फ्रांसवाला की अगुवाई में चिट्टे के रावण का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पिछले दिनों लुधियाना में चिट्टे रावण का पुतला फूंक रहे कांग्रेस के प्रधान गुरप्रीत सिंह गोगी और अन्य कांग्रेसी नेताओं पर अकालियों की ओर से किए हमले व दलितों पर हो रहे अत्याचारों का विरोध किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मनिंदर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए अकालियों की ओर से कांग्रेसियों पर झूठे पर्चे दर्ज करके सरेआम धक्केशाही की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस भी पक्षपात करते हुए अकालियों पर कोई कार्रवाई करने के बजाय उलटा कांग्रेसी नेताओं पर ही पर्चे दर्ज करके उन्हें तंग कर रही है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेसी नेताओं पर दर्ज किए झूठे पर्चे वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दलितों पर हो रहे अत्याचारों को बंद किया जाए। अगर मांगें न मानी गईं, तो जगह-जगह पर अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ धरने व प्रदर्शन किए जाएंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें