फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फुट ऊंचे रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली

Sun, 26 Mar 2017 03:28 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस्कॉन फेस्टिवल कमेटी पटियाला की ओर से विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग के साथ 17वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शहर में निकाली गई। जिसका लोगों ने शानदार स्वागत किया। शोभा यात्रा में 50 फुट ऊंचे रथ में सवार होकर भगवान जगन्नाथ पटियाला पहुंचे। भगवान को पटियाला निवासियों की तरफ  से 56 भोग लगाकर उनकी आरती की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर इस्कॉन फेस्टिवल कमेटी पटियाला की तरफ से फव्वारा चौंक के नजदीक फूल सिनेमा में विशाल समागम करवाया गया। जहां सुबह के समय भक्तों की तरफ से भगवान जगन्नाथ, बलराम जी और सुभद्रा देवी का श्रृंगार कर उन्हें छप्प भोग लगाए गए और भगवान की महा आरती की गई।

जिस के बाद श्री काली माता मंदिर से रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। जो लाहौरी गेट, आर्य समाज, त्रिवेणी चौक, सरहंदी बाजार, दर्शनी गेट, सनौर अड्डा शीतला माता मंदिर, ठठेरा चौक, बजाज बाजार, किला चौक, अदालत बाजार, धर्मपुरा बाजार, शेरां वाला गेट, छोटी बारांदरी, फव्वारा चौक से होते हुए फूल सिनेमा में आकर समाप्त हुई। जहां भगवान जगन्नाथ को भोग लगा कर आरती की गई।
विज्ञापन


इस रथ यात्रा में देश विदेशों से बड़ी संख्या में संत महात्मा ने पटियाला पहुंच कर हिस्सा लिया। जिनकी तरफ से भगवान का गुणगान किया गया और इस मौके पर सभी प्रभु भक्ति में नाचे। इस के इलावा इस शोभा यात्रा में भगवान कृष्ण जी, गाय माता के साथ संबंधित झांकी और बड़ी संख्या में टिप्परियां भी देखने को मिलीं। इस मौके श्री हिंदू तख्त के मुखी जगत गुरु पंचानंद गिरी जी महाराज, डा. जगतार सिंह प्रिंसीपल सैकेटरी आयकर विभाग, शिव सेना बालठाकरे के राज्य उप प्रमुख हरीश सिंगला व इस्कान के सदस्य भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें