जिले की लोहा इंडस्ट्री के हो रहे नुकसान के लिए पंजाब सरकार जिम्मेवार है। नौ वर्ष के कार्यकाल दौरान सरकार की तरफ से उद्योगपतियों को कोई भी रियायत प्रदान नहीं की गई उल्टा बिजली के रेट और टैक्स बढ़ाकर उद्योगपतियों और व्यापारियों की मुश्किलों में बढ़ोतरी की गई है। यह आरोप जिला कांग्रेस कमेटी फतेहगढ़ साहिब के प्रधान हरिंदर सिंह भांबरी ने मंगलवार को अपने दफ्तर पर पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान लगाए।
भांबरी ने कहा सरकार ने इसी साल में दो बारी प्रोग्रेसिव पंजाब का प्रोग्राम करकर सूबे के उद्योगपतियों और व्यापारियों की आंखों में धूल झोंकी है। सरकार नये उद्योगों को सस्ती बिजली देने के चक्कर में पुराने उद्योगों को महंगी बिजली देकर बर्बाद कर रही है।
इससे मंडी गोबिंदगढ़ में 90 फीसदी इकाईयां बंद हो चुकी हैं और 10 प्रतिशत उद्योग ही रह गया है और बाहरी देशों से पंजाब में स्क्रैप आना बंद हो गया है, क्योंकि स्क्रैप का भाव सही नहीं मिल रहा। पड़ोसी राज्यों में मिलने वाली रियायतों कारण यह स्क्रैप वहां जा रहा है।
भांबरी ने कहा कि व्यापारी वर्ग सरकार की गलत नीतियों कारण बेहद परेशान हैै। सरकार ने उद्योगपतियों की कोई रियायत नहीं प्रदान की तो कांग्रेस संघर्ष करेगी। इस मौके पर उनके साथ सीनियर कांग्रेसी नेता बाबू बलवंत राय, जिला उपाध्यक्ष डॉ राकेश भांबरी, आनंद पनेसर, कैशियर रविंदर रवि मौजूद थे।