फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद के गढ़ में निकली जग के नाथ की यात्रा

Sun, 19 Feb 2017 03:23 PM IST
मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ के राम मंदिर से रवाना होने से पहले भगवान जगन्नाथ को नतमस्तक होते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ चंडीगढ़ और इस्कॉन फेस्टिवल कमेटी मंडी गोबिंदगढ़ ने 17वीं वार्षिक भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान लोहानगरी कृष्ण के रंग में डूब गई। 
विज्ञापन


दोपहर दो बजे श्री राम मंदिर से रथयात्रा शुरू हुई। शिअद हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी समेत नगर कौंसिल अध्यक्षा पूनम जिंदल ने भगवान जगन्नाथ, बलदेव और बहन सुभ्रदा को लड्डओं का भोग लगाया।

संस्था के चेयरमैन पवन सचदेवा, वाईस चेयरमैन रमेश गोयल, अध्यक्ष सुरिंदर सिंघी, उपाध्यक्ष संजीव गोयल, महासचिव पवन सिंगला, प्रकाश चंद गर्ग, डा मनमोहन कौशल, दिनेश मेहता, निर्देशक मोती लाल सेतिया, संजय गर्ग, विवेक सिंगला, नरेश खंडेलवाल समेत शहर तथा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से अन्य गणमान्य लोगों ने रथ यात्रा में हाजिरी भरी। 
विज्ञापन


इस दौरान ड्रोन सिे रथ में बिराजमान जगन्नाथ, बलदेव जी और बहन सभद्र पर फूल बरसाए गए। रथ के आगे वृंदावन, चंडीगढ़, यूक्रेन, कजाकिस्तान से आए भक्तों ने हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का संकीर्तन कर लोहा नगरी को जगन्नाथ मय रंग में रंग दिया।

अंबाला से आए कलाकारों ने राधा रानी, श्रीकृष्ण, भगवान शिव शंकर और मां पार्वती की शानदार झांकियां भी पेश कीं। कई स्थानों पर पानी, फ्रूट, चाय के लंगर लगाए गए और सजावटी गेटों से रथयात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा बैंक आफ इंडिया रोड से ऐरी मिल रोड,अमलोह रोड, लोहा बाजार, रेलवे रोड, मोदी मिल रोड और श्री कृष्णा मंदिर से होती हुई श्री राम भवन में देर शाम को आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें