पटियाला में मैच के दौरान जोर आजमाइश करते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी के हैंडबाल खेल मैदान में चल रही उत्तर क्षेत्रीय इंटरयूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई दिलचस्प मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।
डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीर कौर रंधावा की अगुवाई में चल रही इस चैंपियनशिप में आज हुए महिलाओं के वर्ग में एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी ने पीएयू लुधियाना को 14-7 के अंतर से हरा दिया। जबकि लखनऊ ने एक तरफा रहे मुकाबले में गडवासू लुधियाना को 19 गोलों के साथ, वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पीटीयू जालंधर को 14-4 के साथ, एचपीयू शिमला ने एमडीयू रोहतक को 26-5 के साथ और चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा ने डा. बीआर अंबेदकर यूनिवर्सिटी आगरा को 18-9 के साथ हराया।
पुरुषों के मुकाबलों के दौरान डा. बीआर अंबेदकर यूनिवर्सिटी आगरा ने चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा को 15-11 के साथ, पीयू चंडीगढ़ ने एमजेपीआरयू बरेली को 35-14 के साथ, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 21-4 के साथ, पीयू चंडीगढ़ ने डीएवी जालंधर को 33-4 के साथ और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को 42-38 के साथ हराया।