फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से 55 लाख सीमन तैयार किए जाएंगे : रणीके

Sun, 20 Nov 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के नाभा में आधुनिक सीमन बैंक का उद्घाटन करते पशुपालन मंत्री गुलजार सिंह रणीके। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पशुपालन मंत्री गुलजार सिंह रणीके ने नाभा में आधुनिक ढंग से तैयार किए सीमन बैंक का उद्घाटन किया। 14.20 करोड़ की लागत से तैयार किया गया यह सीमन बैंक देश के चुनिंदा सीमन बैंकों में से है और उत्तर भारत का सबसे आधुनिक सुविधाओं वाला सीमन बैंक है। 
विज्ञापन


इसका उद्घाटन करने नाभा पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणीके ने कहा कि इस बैंक में पहले जहां 25 लाख के करीब विभिन्न नस्लों के सीमन के टीके तैयार किए जाते थे, अब इस लैब में 55 से 60 लाख के करीब सीमन के टीके तैयार किए जाएंगे। जिससे पंजाब के पशुपालकों को काफी लाभ पहुंचेगा।

इस सीमन बैंक में जर्मन, अमेरिका के अलावा अन्य कई देशों से उच्च नस्ल के पशु मंगाए गए हैं, जिससे बढ़िया नस्ल तैयार की जाएगी। आधुुनिक ढंग से तैयार किया गया यह सीमन बैंक 150 एकड़ में बनाया गया है। 
विज्ञापन


रणीके ने पूरे सीमन बैंक का दौरा करके आधुनिक लैब के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की और आने वाले समय में इस बैंक के जरिये पंजाब के पशुपालकों को क्या-क्या लाभ पहुंचेंगे, इस पर विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए पहले खोज के लिए विदेशों में जाना पड़ता था। लेकिन इस तरह के सीमन बैंक तैयार होने से बाहरी देशों से खोज के लिए भारत आएंगे। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एचएस संधा ने बताया कि यहां भैंसों में मूरा नस्ल, नीली रावी नस्ल के, गायों में एचएफ नस्ल, जसी नस्ल, साया वाल नस्ल के सीमन तैयार किए जाएंगे। 

पशुधन मुकाबले का उद्घाटन
पटियाला। डकाला में आयोजित जिला स्तरीय पशुधन मुकाबले का उद्घाटन पशुपालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके ने किया। इस मौके पर रणीके ने कहा कि सरकार किसानों में पशुपालन को प्रफुल्लित करने के लिए हर साल पशु धन मुकाबले करवा रही है। बढ़िया नस्ल की किस्मों को बढ़ावा देने के लिए 4.5 करोड़ रुपये के नगद पुरस्कार हर साल बांटे जाते हैं। आगे बताया कि मोहाली में पशुपालन विभाग, डेयरी विकास विभाग, मछली पालन विभाग और इसके अलावा इन विभाग के अधीन आते बोर्ड व निगमों के दफ्तर सिंगल विंडो में लाने के लिए 45 करोड़ की लागत से एक बिल्डिंग तैयार की है, जिसका उद्घाटन भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें