पटियाला में चल रही प्रतियोगिता के दौरान मैच में हिस्सा लेतीं खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रोफेसर गुरसेवक सिंह सरकारी शारीरिक शिक्षा कालेज पटियाला ने पंजाबी यूनिवर्सिटी की इंटर कालेज बास्केटबाल प्रतियोगिता जीत ली। फाइनल लीग मैच में फिजिकल कालेज पटियाला ने यूनिवर्सिटी कालेज ढिलवां को 40-21 के अंतर से हराया।
सरकारी महिंदरा कालेज की लड़कियों की टीम ने खालसा कालेज की टीम को 46-22 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर यूनिवर्सिटी कालेज ढिलवां की टीम रही। प्रतियोगिता के आखिरी दिन तरलोक सिंह ओलंपियन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। कालेज प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी ।