फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजिंदरा अस्पताल में ओपीडी के सामने नर्सों ने दिया धरना

Sun, 16 Oct 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में प्रदर्शन करतीं नर्से। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेगुलर करने की मांग को लेकर सरकारी राजिंदरा अस्पताल की नर्सों का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है। राजिंदरा की नर्सों ने कामकाज छोड़कर ओपीडी के सामने रोष धरना दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया गया। गौरतलब है कि राजिंदरा अस्पताल, मेडिकल कालेज, टीबी अस्पताल का सारा नर्सिंग स्टाफ पिछले कई दिनों से तीनों शिफ्टों का काम ठप करके आंदोलन कर रहा है। यहां तक कि आंदोलनकारी नर्सों ने इमरजेंसी सेवाएं भी ठप कर रखी हैं। 

धरने को संबोधित करते हुए नर्सिंग स्टाफ की प्रधान कर्मजीत कौर औलख ने मांग की कि आने वाली कैबिनेट की मीटिंग में रेगुलर की मांग को लिखित रुप में लागू किया जाए। अगर ऐसा न किया गया, तो अनिश्चितकाल के लिए हाईवे को पक्के तौर पर जाम किया जाएगा या मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर मनप्रीत कौर चंदड़, जसमीत कौर, रितु बाला, मनप्रीत कौर मोग, अमनदीप कौर संधू, हरजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें