फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपतियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम जल्द: ढींढसा

Wed, 11 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में उद्योगपतियों के समागम में शामिल सांसद ढींढसा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला संगरूर इंडस्ट्री चैंबर ने उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय ‘खुशहाल उद्योग, खुशहाल पंजाब’ सेमिनार का बुधवार को समापन हो गया। मुख्य मेहमान अकाली दल के महासचिव व राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने जिले के उद्योगपतियों के लिए जल्द सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने भरोसा दिया। चैंबर के जिलाध्यक्ष घनशाम कंसल ने बताया सेमिनार के दौरान पंजाब सरकार के समक्ष कई अहम मांगें रखी गई।
विज्ञापन


इस पर मुख्य मेहमान के रूप अकाली दल के महासचिव व राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि विश्व के 14 छोटे देशों की आपसी तौर पर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की प्रदेश सरकार की योजना में पंजाब व जिला संगरूर के उद्योगपतियों को शामिल किया जाएगा। साथ ही संगरूर जिले मेंजल्द ही सिंगला विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा। पंजाब इंडस्ट्री एंड कामर्स के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एसआर लद्दड ने उद्योगपतियों को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। राइसिला ग्रुप के हेड डॉ. एआर शर्मा, डॉ. डीएस ऊबा (प्रिंसिपल खालसा कालेज पटियाला), अमजद अली, बीएस पन्नू, डॉ राज सिंह, विन्नरजीत सिंह गोलडी, एसपी हरिंदर सिंह में विचार पेश किए। इस मौके पर जिला सचिव अमित जिंदल, जिला कोषाध्यक्ष एमपी सिंह, प्रेस सचिव नवनीत शीतल, प्रो विजय मोहन, अनिल लोंगोवालिया, सुमित बंदलिश, प्रभात जिंदल हाजिर थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें