फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में तलवार से हमला कर एक व्यक्ति को मार डाला

Tue, 24 Jan 2017 03:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
killing - फोटो :
विज्ञापन
गुरु अंगद देव कालोनी में रंजिश के कारण हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। थाना सिटी पुलिस ने गुरप्रीत सिंह ढिल्लों की शिकायत पर करीब 13 व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरु अंगद देव कालोनी स्थित अमरेंद्र सिंह हिसार से आए अपने एक दोस्त मांगे राम से बैठकर बातचीत कर रहे थे कि उस समय तलवार, बेसबाल और अन्य हथियारों से लैस दीपक शर्मा, दिलबाग सिंह, गुरविन्द्र सिंह, जगजीत सिंह, अमनजोत सिंह समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा व्यक्तियों ने किसी पुरानी रंजिश के कारण अमरेंद्र सिंह के घर पर हमला कर दिया। 

अचानक हुए हमले में अमरेंद्र सिंह और उसका दोस्त मांगे राम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां हिसार से आए मांगे राम (27) की मौत हो गई। अमरेंद्र सिंह का ईलाज सिविल अस्पताल में शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी भगवंत सिंह व कस्तुरबा पुलिस चौकी प्रभारी भिंदर सिंह ने पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर वहां मौजूद लोगों से हादसे की जानकारी एकत्र की और मौके पर मौजूद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों के बयान के आधार पर पुलिस ने हमले में शामिल करीब 13 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें