फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में पराली तीन गुना बढ़ी, शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में एक दिन में पराली जलाने के 214 मामले, लुधियाना का एक्यूआई 273 तक पहुंचा
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले सीजन में 22 फीसदी अधिक मामले, अमृतसर व बठिंडा की हवा खराब श्रेणी में
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में सरकार के दावों के विपरीत खेतों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे शहरों की हवा प्रदूषित हो रही है, जिससे चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को लुधियाना 273 एक्यूआई के साथ प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा।
अमृतसर में एक्यूआई 219 और बठिंडा में 206 दर्ज किया गया। मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 187, पटियाला का 144 और खन्ना का 140 रहा। सैटेलाइट आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को पंजाब में पराली जलाने के 214 सक्रिय मामले सामने आए। पिछले साल इसी तारीख को 72 मामले थे। इस बार एक दिन में सक्रिय आग की घटनाएं करीब तीन गुना हो गई हैं। 15 सितंबर से 13 नवंबर तक कुल 5785 सक्रिय मामले दर्ज हुए हैं। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 4734 था, जो इस साल 22 फीसदी अधिक है। जिलावार आंकड़ों में फिरोजपुर 794 मामलों के साथ सबसे आगे है। तरनतारन में 695, संगरूर में 674 और बठिंडा में 513 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता की स्थिति
एक्यूआई के लिहाज से लुधियाना, अमृतसर और बठिंडा की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं मंडी गोबिंदगढ़, पटियाला और खन्ना में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि से प्रदूषण की चुनौती गंभीर हो रही है। हालांकि, हवा में प्रदूषण के लिए वाहन, उद्योग और अन्य स्रोत भी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

पराली जलाने पर कार्रवाई
सीएक्यूएम की रिपोर्ट के अनुसार, पराली जलाने के 1884 केसों में 94.60 लाख रुपये पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया। इसमें से अब तक केवल 38.25 लाख रुपये की वसूली हुई है। 1536 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। 1769 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई। अधिकारियों को 1542 चेतावनी और कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें