फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पटियाला के कई अस्पतालों में मिला डेंगू का लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला जिले में इस साल अब तक डेंगू के 69 मामले सामने आए हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी अस्पतालों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कई अस्पतालों में डेंगू का लार्वा मिला जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सैली जेतली ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार सर्वे और जागरूकता अभियान चला रही हैं। उन्होंने लोगों से हर शुक्रवार को ड्राई डे मनाने की अपील की। लोगों को घरों और आसपास पानी जमा होने वाली जगहों की सफाई करने को कहा गया। कूलर, गमले, पुराने टायर और खाली बर्तनों में पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई। जिला एपीडेमोलॉजिस्ट डॉ. गुरप्रीत कौर के अनुसार, इस सप्ताह 31,017 घरों का सर्वे किया गया। इसमें 195 स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया गया। अब तक कुल 13,16,502 घरों की जांच की जा चुकी है। इनमें 9,484 स्थानों पर लार्वा मिला जिसे नष्ट कर परिवारों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें खड़े पानी वाली जगहों पर लार्वीसाइड का छिड़काव भी कर रही हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर ने लोगों को तेज बुखार, सिरदर्द या जोड़ों में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर डेंगू की जांच करवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें