फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में अध्यापकों ने वीसी दफ्तर का घेराव कर किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में रोष प्रदर्शन करके नारेबाजी करते अध्यापक। - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी अध्यापक संघ (पुटा) ने शुक्रवार को वीसी दफ्तर का घेराव करके जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुटा ने वीसी पर पदोन्नितयों में यूजीसी नियमों को ताक पर रखने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पुटा सचिव सुखजिंदर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को वीसी ने पीयू के अध्यापकों को उनकी मांगों के संबंध में बातचीत के लिए बुलाया था। पुटा के 50 अध्यापकों का शिष्टमंडल वीसी से मिलने के लिए दोपहर करीब 12 बजे सिंडीकेट रूम पहुंचा। आधा घंटा इंतजार के बावजूद वीसी उन अध्यापकों से मिलने के लिए नहीं पहुंचे। इससे भड़के अध्यापकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। पुटा सचिव ने आरोप लगाया कि वीसी की ओर से पदोन्नितयों में यूजीसी नियमों को नजरंदाज करके अध्यापकों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
पुटा प्रधान भुपिंदर सिंह विर्क ने कहा कि पदोन्नितयों में रिजेक्ट किए अध्यापकों के शोध पत्र और प्रोफाइल कई माहिरों से बढ़िया हैं, लेकिन हैरानी है कि अच्छे शोध पत्रों व यूजीसी की शर्तें पूरी करने के बावजूद इन्हें रिजेक्ट कर दिया। साथ ही कहा कि समय देकर अध्यापकों को बुलाना और फिर न मिलना यह गलत है। बिना किसी वजह के अध्यापकों को पदोन्नितयों से वंचित रखा जा रहा है। इसके चलते अध्यापक वर्ग में रोष है। पुटा नुमाइंदों ने कहा कि वीसी का रवैया सही नहीं है। जरूरत पड़ी, तो आने वाले दिनों में मांगों को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें