फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के कत्ल में पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार

Fri, 11 Dec 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी उम्र से दस साल छोटे युवक के प्यार में पड़ी तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद खमाणो थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज करवा दी।
विज्ञापन


आरोपी महिला की पहचान चरनजीत कौर (37) और उसके प्रेमी की पहचान संदीप सिंह (28) के तौर पर हुई है। घटना 20 नवंबर की है।

एसएसपी जतिंदर सिंह खैहरा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 20 नवंबर को चरनजीत कौर ने थाना खमाणों में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका पति राजिंदर सिंह 18 नवंबर को रात 8 बजे घर से गया था लेकिन अभी तक वापस नहीं आया। इसके बाद पांच दिसंबर को राजिंदर सिंह के भाई गुरचरन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी चरनजीत कौर का गांव के ही संदीप सिंह से प्रेम संबंध है।

18 नवंबर को चरनजीत ने अपने पति रजिंदर सिंह को शाम आठ बजे पैसे लेने के बहाने संदीप सिंह की खेतों में मोटर पर भेज दिया। वहां संदीप ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां डालकर पिला दीं। बेहोशी की हालत में राजिंदर सिंह को संदीप ने अपनी इंडिका कार में डाल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद भाखड़ा मेन लाइन खंट मानपुर में फेंकने से पहले उसके सिर पर लठ से वार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई कार और लठ भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और रजिंदर सिंह के शव की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें