सुनाम में होली समागम के दौरान मौजूद महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
शिव शक्ति वुमन क्लब ने होली को समर्पित समागम ‘बृज की होली, कान्हा के संग’ का आयोजन किया। महिलाओं ने पूरे उल्लास के साथ होली खेली। इस दौरान राधा कृष्ण की झांकियां निकाली गईं। समागम में पार्षद कांता पप्पा विशेष रूप से शामिल हुईं।
होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने एक दूसरे के तिलक लगाए और फूलों की वर्षा करके होली खेली। इस मौके पर प्रिया मदान, नेहा मदान, सिमरन, सुमन सेठी, शशी रानी, रजनी बाला, माही शर्मा, सीता देवी, विमला देवी, तमन्ना सिंधवानी, शालू रानी, मंजू रानी, राज रानी, पिंकी रानी, मधू चावला, इषा, तनिषा, महक रानी, तारा रानी मौजूद थीं।