फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसाई शानशौकत के साथ होला मुहल्ला पर्व का समापन

Fri, 25 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ में होला मोहल्ला के दौरान मौजूद संगत। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
होला मुहल्ला पर्व का पूरे खालसाई शानशौकत के साथ समापन हो गया। इस दौरान एसजीपीसी ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब से नगर कीर्तन निकला। निहंग सिंहों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया नगर कीर्तन शहर के  बाजारों से होता हुआ तख्त श्री केसगढ़ साहिब में आकर समाप्त हुआ। जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह ने अरदास की। श्री अखंड पाठ साहिब के  भोग डाले गए। इसके बाद तख्त श्री केसगढ़ साहिब पर श्रद्धालुओं को गुरु साहिब के पुरातन शस्त्रों के दर्शन भी कराए गए। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सिख कौम के नाम संदेश जारी किया।

 इसके बाद गुरु की लाडली फौज निहंग सिंहों ने मोहल्ला निकाला। निहंग सिंह गुलाल उड़ाते हुए नगर गंगा स्टेडियम पहुंचे। यहां निहंगों सिंहों ने घुड़सवारी, नेजेबाजी, तलवारबाजी व गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाए। होला मुहल्ला के दौरान निहंग सिंहों की ओर से निकाले गए मोहल्ला में कई लोगों को चोटें भी आई। एक छह साल का बच्चा मुंह पर घोड़े की लात लगने घायल हो गया। निहंग सिहों की ओर से दिखाए जा रहे  करतब के दौरान कई लोग घोड़ों के कारण घायल हो गए। कई निहंग सिंह भी चुटहिल हुए।
विज्ञापन


इस दौरान बाबा बुढा दल के प्रमुख बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी, बाबा निहाल सिंह  हरियां बेला वाले, बाबा जरनैल सिंह, तख्त श्री पटना साहिब के  जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह, तख्त श्री अमृतसर साहिब के हेड ग्रंथी जगतार  सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हैड ग्रंथी सुखविंदर सिहं, कमेटी सदस्य  अमरजीत सिंह चावला, मैनेजर रेशम सिंह, सूचना अधिकारी हरदेव सिंह हैप्पी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें