फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में कई जगह भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में रविवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के चलते तापमान में 0.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल पारा सामान्य के पास बना है। सबसे अधिक 37.2 डिग्री का पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का पारा सामान्य से 4.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 25.4 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बठिंडा में 9.0 एमएम, अमृतसर में 2.0 एमएम, पटियाला में 0.4 एमएम, पठानकोट में 1.0, मोगा में 1.5. मोहाली में 3.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

अमृतसर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, लुधियाना का 35.0 डिग्री, पटियाला का 36.2 डिग्री, पठानकोट का 30.2 डिग्री, बठिंडा का 35.4 डिग्री, गुरदासपुर का 32.0 डिग्री, फाजिल्का का 34.4 डिग्री, फिरोजपुर का 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 27.6 डिग्री, पटियाला का 27.4 डिग्री, पठानकोट का 28.0 डिग्री, बठिंडा का 29.6 डिग्री, फरीदकोट का 28.0 डिग्री, फिरोजपुर का 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें