रोपड़ में संगत दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के के अंदरूनी जज्बातों के बारे में पंजाब व देश के लोगों को पता चल चुका है। आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल की ओर से 18 जुलाई को हरमंदिर साहिब में सेवा करने का प्रोग्राम केवल सियासी स्टंट है। यह बातें मुख्यमंत्री ने रोपड़ में संगत दर्शन के दूसरे दिन पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा आम आदमी पार्टी को यूथ मेनीफेस्टों में श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर के साथ चुनाव निशान झाडू़ को दिखाने के गुनाह से किसी भी सूरत में मुक्त नहीं किया जा सकता है। बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। बेरोजगारी के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि अलग-अलग विभागों में नौकरियां देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नौजवानों के लिए हुनर विकास केंद्र खोले गए हैं। सूबे भर में गैरकानूनी कालोनियों को नियमित करने के बारे में बादल ने कहा कि सूबा सरकार इसके लिए वचनबद्ध है और इस संबंध में नोडल एजेंसी पंजाब शहरी विकास अथारिटी (पूडा) को कालोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जारी किये गए हैं।
सूबे में अलग अलग एतिहासिक यादगारों और स्मारकों के रखरखाव के बारे एक में मुख्य मंत्री ने कहा कि सभ्याचारक और सैर सपाटा विभाग को पहले ही डिप्टी कमिश्नरों की अध्यक्षता में विशेष कमेटियां गठित करने के लिए कहा गया है, ताकि संबंधित जिलों में यादगारों की उचित ढंग के साथ देख भाल की जा सके। इस लिए बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों पर एक प्रतिशत सेस लगाया गया है। इससे 50 करोड़ से अधिक की रकम प्राप्त होगी।
रोपड़ के लिए 3.30 करोड़ की ग्रांट का एलान
संगत दर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हलके की मांगों पड़ कर सुनाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 3.30 करोड़ रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया। मुख्य मंत्री ने शहर की अलग अलग संस्थाओं को 60 लाख रुपये देने की बात कही। इसके अलावा रोपड़ नगर काउंसिल का स्तर क्लास -1 तक करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस संबंधित फैसला आने वाली कैबिनेट मीटिंग में लिया जाएगा। मुख्य मंत्री ने पुरखाली, मियांपुर, अनाज मंडी व गांव फूल में में संगत दर्शन दौरान किए। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य अजमेर सिंह खेड़ा, मुख्य मंत्री के विशेष प्रमुख सचिव एस करुणा राजू, डिप्टी कमिशनर करनेश शर्मा, एसएसपी वरिंदरपाल सिंह हाजिर थे।