पटियाला में मैच के दौरान अपने जौहर दिखाते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. गुरदीप कौर रंधावा की अगुवाई में चल रही उत्तर क्षेत्रीय इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इसके तहत पुरुषों और महिलाओं की चार-चार टीमें सुपरलीग में पहुंच गई हैं और इन्होंने अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों में खेलने का अधिकार हासिल कर लिया है।
रविवार को पुुरुष वर्ग के मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 34-25 से, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने सीडीएल यूनिवर्सिटी सिरसा को 40-32 से और दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सीआरएस यूनिवर्सिटी जींद को 37-34 से हराकर आखिरी चार टीमों वाली सुपरलीग में प्रवेश किया।
महिलाओं के वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी को 27-3 से, एचपी यूनिवर्सिटी शिमला ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 43-34 से, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सीआरएस यूनिवर्सिटी जींद को 21-19 से और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने सीडीएल यूनिवर्सिटी सिरसा को 27-3 के साथ हराकर सुपरलीग में प्रवेश किया। खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए डायरेक्टर खेल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. डीएस काला, डॉ. भीमइंद्र सिंह और डॉ. जसपाल सिंह मौजूद रहे।