पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज में आयोजित फ्लावर शो में सजे फूलों को देखते प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी महिंदरा कॉलेज में आयोजित फ्लावर शो के दूसरे दिन फ्लावर अरेंजमेंट और फूलों के गहने बनाने का मुकाबला कराया गया। इन मुकाबलों में दो सौ पुरस्कार दिए गए। मौके पर मुख्य मेहमान डिवीजनल कमिश्नर पटियाला सुमेर सिंह गुजर रहे।
उन्होंने कहा कि जो स्टूडेंट अगर 10वीं फेल है और किसी कारण आगे नहीं पढ़ सकता है। उसके लिए ऐसी कलाओं का विशेष महत्व होता है। इनके जरिए वह अपना रोजगार खुद पैदा कर सकता है।
कॉलेज प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन स्टूडेंट्स को अपनी कला उभारने के लिए मौका देने को किया जाता है। इसलिए ऐसे प्रोग्राम आगे भी कराए जाते रहेंगे। पुरस्कारों का वितरण पीसीएस सीए गलाडा अमृत गिल ने किया।
फ्लावर प्रदर्शनी में क्लास ए में फ्लावर अरेंजमेंट व फूलों से गहने बनाने के मुकाबले में पहले तीन स्थानों पर संयुक्त तौर पर दो-दो विजेता घोषित किए गए। क्लास बी में हुए कट फ्लावर मुकाबले में 28 और दूसरे स्थान के लिए 33 लोगों को पुरस्कार दिए गए।