फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची चाइनीज डोर की चपेट में, गंभीर जख्मी

Wed, 17 Aug 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मालेरकोटला/संगरूर
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां नए चालू किए गए मालेरकोटला रायकोट रेलवे फ्लाईओवर पर बुधवार को अपने पिता के साथ बाइक पर जा रही तीन साल की मासूम बच्ची अनजिशा चाइनीज डोर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


गला कटने से बुरी तरह जख्मी मासूम को नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

बच्ची के चाचा मोहम्मद जमशेद ने बताया कि उनके भाई मोहम्मद नावेद अपनी बेटी अनजिशा के साथ बाइक पर रायकोट रोड पर जा रहे थे कि नए बने पुल पर चाइनीज डोर उनकी बेटी के गले से लिपट गई और उसके गले को बुरी तरह चीरती हुई निकल गई। गले पर काफी घाव आने से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि चाइनीज डोर का प्रयोग करने वालों के साथ सख्ती से निपटना चाहिए ।
 
मालेरकोटला के एसडीएम मोहम्मद शौकत पारे ने कहा कि वैसे चाइनीज डोर के प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी है। फिर भी पुलिस को इस बाबत आज ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे कि मालेरकोटला क्षेत्र में जहां कहीं भी इस डोर का इस्तेमाल किया जा रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों को प्रशासन गंभीरता से लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें