फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: घनाैर इलाके में घग्गर ने मचाई तबाही, युवक को सांप ने काटा तो देवदूत बनकर पहुंचे सेना के जवान

Fri, 05 Sep 2025 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा

सार

चमारू गांव में एक व्यक्ति को पानी में सांप ने काट लिया था। ग्रामीणों ने तुरंत भारतीय सेना को मदद के लिए बुलाया। सेना के जवान बिना एक पल की देरी किए अपनी जान जोखिम में डालकर नाव लेकर पानी में उतर गए।
विज्ञापन
घग्गर के पानी से घिरे गांव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के घनौर इलाके में घग्गर नदी में आई भीषण बाढ़ ने गांव लाछरू और चमारू में तबाही मचा दी है। पूरा गांव 5 से 6 फुट पानी में डूब गया। भारतीय सेना के जवानों ने देवदूत बनकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई। जवानों ने न सिर्फ लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया, बल्कि मौत के करीब पहुंच चुके एक व्यक्ति को भी बचाया, जिसे बाढ़ के पानी में एक सांप ने काट लिया था। 

विज्ञापन


जान पर खतरा, फिर भी फरिश्ते बनकर पहुंचे फौजी

बाढ़ का पानी इतना ज्यादा है कि गांव के घर, खेत, और स्कूल सब कुछ डूब गए थे। चमारू गांव में एक व्यक्ति को पानी में सांप ने काट लिया था। ग्रामीणों ने तुरंत भारतीय सेना को मदद के लिए बुलाया।
 
सेना के जवान बिना एक पल की देरी किए अपनी जान जोखिम में डालकर नाव लेकर पानी में उतर गए। उन्होंने उस घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकाला और तुरंत एंबुलेंस तक पहुंचाया। उनकी बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की वजह से उस व्यक्ति की जान बचाई जा सकी।

विज्ञापन

'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा गांव

नरेंद्र पाल ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। लेकिन सेना ने हर मुश्किल को पार करते हुए रास्ता बनाया और कई लोगों को सुरक्षित निकाला। जब सेना के जवान बचाव कार्य पूरा करके वापस जा रहे थे, तब पूरा गांव 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। लोगों ने जवानों का दिल से आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें