फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आप विधायक पठानमाजरा का आरोप: मेरा एनकाउंटर करना चाहती थी पुलिस, इसलिए भागा; फायरिंग से इनकार

Thu, 04 Sep 2025 09:02 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस मंगलवार को करनाल के डबरी गांव में सन्नाैर के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार करने पहुंची थी। वे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
सीएम मान के साथ हरमीत सिंह पठानमाजरा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में पुलिस की हिरासत से भागे पटियाला सन्नौर हलके के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस उनका एनकाउंटर करना चाहती है। 
विज्ञापन


पठानमाजरा ने कहा कि उन्हें किसी ने फोन करके इसकी सूचना दी थी, इसलिए पुलिस के आने पर उन्हें चाय-पानी में व्यस्त करके वह अपने कुछ लोगों को इकट्ठा करके वहां से निकल गए लेकिन पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें मारने की कोशिश की। वाहेगुरु की कृपा से वह किसी तरह से बचकर सुरक्षित जगह पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: पीयू में पहली बार भगवा लहर: पंजाबी चेहरा उतार एबीवीपी ने खेला दांव, जानें गाैरव वीर सोहल की जीत के पांच कारण

पुलिस के साथ टकराव से इनकार

वीडियो में पठानमाजरा ने पुलिस के साथ किसी भी तरह का टकराव होने से भी इनकार किया है। पठानमाजरा ने कहा कि पुलिस वाले या तो गुरु घर जाकर यह कह दें या फिर अपने बच्चों की सौगंध खा लें कि उनकी पुलिस वालों के साथ तकरारबाजी हुई है। उनकी पुलिस से कोई धक्का-मुक्की नहीं हुई। न ही उन पर गोलियां चलाई गईं। पठानमाजरा ने कहा कि उन्हें पकड़ने के लिए 500 पुलिस मुलाजिमों के साथ 8 से 10 एसपी, डीएसपी और कई एसएचओ भेजे गए। यह सब उन्हें एक फरार गैंगस्टर के तौर पर दिखाने के लिए किया गया। पठानमाजरा ने पंजाब के सभी विधायकों को मजबूती के साथ सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।

एजीटीएफ मार रही छापे, पंजाब पुलिस करनाल पहुंची

विधायक पठानमाजरा की धरपकड़ के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के साथ पटियाला पुलिस की टीमें जगह-जगह छापे मार रहीं हैं। मंगलवार रात को पंजाब पुलिस की टीम उनकी तलाश में फिर करनाल के गांव डबरी पहुंची। रात को टीम ने गांव में लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बुधवार को भी पूरा दिन टीम ने गांव की गली-गली व घर-घर में दस्तक दी और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज

पटियाला पुलिस की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने डाचर के ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, आरोपी विधायक को पुलिस हिरासत से छुड़वाने और पुलिस पार्टी को डराने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पंजाब पुलिस से गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। साथ ही गाड़ी और असलहा भी कब्जे में लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें