फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का काम अधूरा छोड़ने पर दुकानदार धरने पर बैठे

Wed, 19 Oct 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में गीता भवन रोड का काम अधूरा छोड़ने पर प्रदर्शन करते दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गीता भवन रोड का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से गुस्साए दुकानदारों ने सड़क पर धरना देकर काउंसिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही अकाली दल के हलका प्रभारी व वित्त मंत्री के ओएसडी अमनवीर सिंह चैरी ने दो घंटे के भीतर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाकर लोगों को राहत दी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने नगर काउंसिल के अधिकारियों को फटकार लगाई और भविष्य में निर्माण कार्यों को तुरंत पूरा करने की हिदायत दी। उक्त सड़क का कुछ हिस्सा पहले बना दिया गया लेकिन दूसरा हिस्सा नहीं बनने से यहां जल जमाव की स्थिति रहती थी। इससे दुकानदारों व आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से दुखी दुकानदार धरने पर बैठ गए। दुकानदार विनोद कुमार, प्रितपाल, कंवल कुमार ने कहा कि सड़क का अधूरा काम छोड़कर काउंसिल ने उनके लिए गंभीर दिक्कत पैदा कर दी है। 
विज्ञापन


इसकी सूचना अकाली दल के नेताओं ने हलका प्रभारी चैरी को दी। चैरी ने तुरंत काउंसिल अधिकारियों को काम पूरा करने के आदेश दिए। जिसके बाद धरना चंद पलों के भीतर समाप्त हो गया और कुछ देर बाद ही सड़क निर्माण शुरू हो गया। दुकानदारों ने हलका प्रभारी अमनवीर सिंह चैरी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर नगर पार्षद यादविंदर सिंह निर्माण, रविंदर गोरखा आदि हाजिर थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें