फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के दो गुटों के बीच फायरिंग, एक की मौत, जाने कहां

Sat, 12 Nov 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
रोपड़-श्री आनंदपुर साहिब पर भरतगढ़ से पास साधू ढाबे पर गैंगस्टरों के दो गुटों में हुई फायरिंग दौरान एक गुट के दो लोगों को गोली लगी। दोनो नौजवानों को तुरंत रोपड़ के सिविल अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक वहां देर शाम को एक युवक विवेक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विवेक शर्मा पुत्र पवन कुमार वासी टिब्बा टपरियां तथा लक्खन पुत्र कसतूरी लाल वासी बड़ा पिंड साधू ढाबे पर बैठकर चाय पी रहे थे कि अचानक तीन व्यक्तियों ने दोनों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान विवेक शर्मा की दोनों लातों में गोलियां लगीं जब कि लक्खन की दाईं बाजू में गोली लग गई। एक अन्य व्यक्ति के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ पर उसके बारे में पुलिस को भी कुछ पता नहीं चल सका है। फायरिंग करने के बाद तीनों व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल हो गये।

पुलिस की गिरफ्त से फरार गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह व उसके दो अन्य साथियों ने विवेक ओर लक्खन पर फायरिंग की। विवेक और लक्खन पिंदरी ग्रुप से संबधित हैं तथा इनकी दिलप्रीत ग्रुप से पुरानी दुशमनी है। विवेक पर हत्या तथा लक्खन पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज है। दोनों जमानत पर जेल से बाहर हैं। 
विज्ञापन


लक्खन की श्री आनंदपुर साहिब अदालत में पेशी होने के कारण यह दोनों साधू ढाबे पर इकट्ठा हुए थे तथा पेशी के बाद ढाई बजे के करीब साधू ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें