फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से उड़ा गोशाला का शेड, एक घायल

Mon, 23 May 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में तेज आंधी के बाद बिजलीकर्मी के घर में घुसा लोहे का भारी एंगल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवार रात साढ़े 11 बजे आई तेज आंधी के कारण मंडी गोबिंदगढ़ के भारत नगर इलाके स्थित श्री कृष्णा गोशाला का पूरा शेड हवा में उड़ता हुआ 7-8 घरों पर आ गिरा। इससे मुन्नी लाल नामक एक व्यक्ति जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जैसे ही आंधी में उड़ता हुआ शेड घरों पर आ गिरा पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे मोहल्ला सुधार कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार विस्की ने स्थिति का जायजा लेने के बाद गोशाला के प्रबंधकों को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर गोशाला के प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे। हादसे में ज्यादा नुकसान बिजली विभाग के एक कर्मचारी राम सिंह के घर को हुआ। इसमें एक लोहे का भारी एंगल ड्राइंग रूम की दीवार को तोड़ता हुआ छह फुट अंदर आ घुसा। घर के लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। सोमवार सुबह होते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा गोशाला प्रबंधकों पर फूट पड़ा। 
विज्ञापन


विजय कुमार, विक्की, राजिंदर सिंह राजू, विक्की कुमार, मन्ना देवी, रेखा, गुड्डी देवी, पार्वती देवी, सर्वानंद, शकुंतला देवी, कर्मचंद, सुखवीर सिंह और मेवा सिंह ने गोशाला प्रबंधकों को शेड बनाते वक्त बरती गई लापरवाही के प्रति जमकर कोसा। गोशाला के प्रबंधक केपी सिंह, तारा चंद अग्रवाल, गुरदित्ता मल नागपाल ने इसे कुदरती आपदा बताकर अपना पीछा छुड़वाना चाहा तो मोहल्ला सुधार कमेटी समेत इलाकावासियों ने गोशाला के निर्माण में प्रयोग की गई घटिया सामग्री का हवाला दिया। गुड्डी नामक एक महिला ने तकनीकी कारणों से हुए नुकसान के प्रति प्रबंधकों को खूब खरीखोटी सुनाई। गोशाला प्रबंधकों ने सभी घरों को दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें