फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में सड़क हादसों में चार की मौत, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।पहले मामले में हरमेश सिंह निवासी गांव गोबिंदगढ़ छन्ना ने सदर नाभा पुलिस को बताया कि उनका भतीजा गुुरवंत सिंह निवासी गांव गोबिंदगढ़ छन्ना अपनी इंडिका कार में गांव आ रहा था। गांव भोजेमाजरी के पास जोड़े पुल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में गुरवंत सिंह को काफी चोटें आईं। इलाज के दौरान सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सुनील कुमार निवासी गांव शुतराणा ने पातड़ां थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी स्कूटी पर और उसका रिश्तेदार हरभगवान निवासी गांव फतेहपुर व उसका साथी हरबंस सिंह बाइक पर गांव लौट रहे थे। गांव नाइवाल के पास एक तेज रफ्तार सफेद रंग की इंडिका कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरभगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
तीसरे केस में समीर अहमद निवासी झुग्गी झोपड़ी नजदीक बिजली बोर्ड लालड़ू जिला मोहाली ने बनूड़ थाना पुलिस को बताया कि वह व उसका दोस्त संजीव गांव सूरत मनोली से दिहाड़ी करके गांव साइकिल पर आ रहे थे। जब वह गांव सूरत मनोली के सेंट जोसेफ स्कूल के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार इंडिका कार के चालक ने संजीव की साइकिल में टक्कर मारी। हादसे में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चौथे केस में अमरिंदर सिंह निवासी गांव पुनिया ने थाना सन्नौर पुलिस को बयान दिया कि वह व उसके पिता गुरमेल सिंह (60) बाइक पर पटियाला से अपने घर जा रहे थे। सन्नौर में एसबीआई बैंक शाखा के पास एक तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमरिंदर सिंह के पिता को गंभीर चोटें आईं। उन्हें सन्नौर के एक नर्सिंग होम ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें